आगरा, अक्टूबर 9 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मश्ती के उपलक्ष्य में एकलव्य स्टेडियम में प्रदेशीय सीनियर पुरूष, महिला टेबल-टेनिस प्रतियोगिता चल रही है। गुरुवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक और बालिका दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पुरुष युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आगरा मंडल ने प्रयागराज मंडल को 3-2 से, दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आगरा मंडल ने लखनऊ मंडल को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। पुरुष टीम चैम्पियनिशप के पहले सेमीफाइनल में आगरा मंडली ने आगरा छात्रावास को 3-1 से और दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 3-2 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लखनऊ मंडल ने आगरा मंडल को 3-0 से हरा खिताब ...