आगरा, जनवरी 5 -- आगरा 17वीं उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती चैंपियनशिप का ओवरऑल विजेता बन गया है। आगरा पब्लिक स्कूल में सोमवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आगरा ने 27 गोल्ड, 16 सिल्वर और 4 ब्रांज मेडल प्राप्त किए। 10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रांज मेडल के साथ आजमगढ़ दूसरे व 9 गोल्ड और 2 ब्रांज मेडल के साथ संभल तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियन ऑफ चैंपियंस पुरुष वर्ग में आगरा के हिमांशु प्रथम और देव कुमार द्वितीय, भोपाल कुरैशी तृतीय रहे। महिला वर्ग में आगरा की निकिता चैंपियन ऑफ चैंपियंस बनीं। आगरा की कविता दूसरे, फिरोजाबाद की ऋषिका अग्रवाल तृतीय रहीं। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आगरा मंडल पंजा कुश्ती के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...