आगरा, दिसम्बर 29 -- ओपन राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा ओवरऑल विजेता बना है। सोमवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता में लखनऊ दूसरे और मथुरा तीसरे स्थान पर रहा। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सोमवार को अंतिम दिन खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। अतिथियों के द्वारा पुरस्कार मिलने पर खिलाड़ियों के खिले हुए चेहरे खुशीं बयां कर रहे थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल व सचिव देवेन्द्र सिंह ने विजेता टीमों को ट्राफी व खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 150 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया। पूमसे में अक्षत, एस. कीर्ति पाल, आरोही सिंह, अथर्व शर्मा, पार्थसारथी सिंह, खुशी यादव, गौरव सिकरवार, प्रियंका भटनागर, अखिल राज, आतिफ अबरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.