महोबा, जनवरी 31 -- पनवाड़ी, संवाददाता। एपीएल का फाइनल मुकाबला आगरा और पनवाड़ी के बीच खेला गया। आगरा ने इस मैच को तीन रनों से जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। आगरा के दिनेश कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अलीपुरा में चल रहे प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 15 ओवर के मैच में आगरा की टीम ने 127 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पनवाड़ी की टीम ने शानदार खेल दिखाया। अंतिम के ओवरों में मैच रोमांचक हो गया। बाद में आगरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पनवाड़ी की टीम को 126 रनों पर रोक दिया। पूरी श्रंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए आगरा के रानू को मैनआफ द सीरीज का खिताब दिया गया। स्कोरर शाहरुख खान और कमेंट्रेटर सुनील नायक रहे।मुख्य अतिथि श्रीप्रक...