संभल, जनवरी 8 -- आगरा में उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बहजोई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए बहजोई की खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अपना दबदबा कायम रखा। इससे परिजनों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में बहजोई की डॉली ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं चंचल ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके अलावा सूरज ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में कड़ी टक्कर के बीच रजत पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ी बहजोई के एसबीएम जूडो अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि इन तीनों पदकों के दम पर महिला वर...