फरीदाबाद, फरवरी 18 -- पलवल। आगरा चौक से न्यू कॉलोनी तक सड़क बनाने की तैयारी के तहत 18 करोड़ रुपये की मॉडल रोड परियोजना शुरू की गई है। इस योजना से यातायात बेहतर होगा और शहर को आधुनिक रूप मिलेगा। स्मार्ट सड़क की तर्ज पर इसे तैयार किया जायेगा। बुधवार को जारी बयान में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यह जानकारी दी। मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है, जिस पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सुविधा मिलेगी। हरियाणा सरकार और नगर परिषद पलवल की ओर से शुरू की गई यह परियोजना पलवल के शहरी विकास में अहम भूमिका निभाएगी। सड़क चौड़ीकरण और साइकिल ट्रैक से बढ़ेगी सुविधा इस परियोजना के तहत आगरा चौक से न्यू कॉलोनी तक सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाया जाएगा। सड़क पर आधुनिक स...