उन्नाव, दिसम्बर 8 -- उन्नाव। जालौन द्वारा आयोजित उरई में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को उन्नाव ने अपने पहले मैच में आगरा को छह विकेट से हराकर जीत हासिल की। मैच के पूर्व पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें सुमित ने 42, लक्ष्य ने 30 तथा गोपाल ने 26 रनों का योगदान दिया। उन्नाव की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिव राठौर ने 3 देवांश,रोहित व फैजान ने दो दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव की टीम ने आसानी से 17 ओवरों में 4 विकेट खोकर 144 रन बना लिए और मैच को 6 विकेट से जीत लिया। उन्नाव की ओर सूरज त्रिपाठी ने 58, फैजान ने 33 इसके अलावा नवरतन ने नाबाद 25 और अरमान ने मात्र 10 गेंदों में नाबाद 23 रनों का योगदान दिया। मंगलवार उन्नाव का दूस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.