लखनऊ, अक्टूबर 5 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट से जोगबनी वाया लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेन को 29 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04195 आगरा कैंट-जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल 28 नवंबर तक ग्यारह फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन होते हुए अगली शाम 06.45 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04196 जोगबनी- आगरा कैंट पूजा स्पेशल 29 नवंबर तक जोगबनी से प्रत्येक शनिवार को रात 09.00 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन, कानपुर, झांसी के रास्ते होते हुए तीसरे दिन सुबह 7:10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.