अलीगढ़, मार्च 8 -- फोटो : - महुआखेड़ा क्षेत्र के बौनेर स्थित होटल की घटना, आगरा का रहने वाला है ठेकेदार - एक माह से होटल में रह रहे थे, पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए परिजन, नहीं दी तहरीर अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा क्षेत्र के बौनेर स्थित एक होटल में चौथी मंजिल से गिरने के चलते आगरा के ठेकेदार की मौत हो गई। वह करीब एक माह से यहां रह रहे थे। शनिवार सुबह नहाने के बाद कपड़े सुखाने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। आगरा के रकाबगंज क्षेत्र के छिपरौला निवासी 27 वर्षीय सम्यक जैन पुत्र प्रथमेश जैन कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। आगरा व अलीगढ़ में ठेकेदारी पर निर्माण कार्य कराते थे। सम्यक दो बहनों में इकलौते थे और अविवाहित थे। पुलिस के अनुसार इन दिनों अलीगढ़ में कार्य चल रहा था तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.