अलीगढ़, जून 25 -- 30 हजार की फ्लाइट की टिकट सवा दो लाख की दी जा रही -पद्मभूषण गोपालदास नीरज के बेटे शशांक ने कतर के बयां किए हालात -बताया, एयरलाइन कंपनियां आपदा में व्यापार कर रहीं, भारतीय दूतावास से मदद नहीं फोटो- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व सोवियत संघ के देश जॉर्जिया में पद्मभूषण कवि गोपालदास नीरज के पुत्र कवि शशांक प्रभाकर नीरज अपने परिवार सहित फंस हुए हैं। एयरस्पेस बंद होने के चलते प्रभाकर के परिवार से पत्नी रिचा, बेटे शिकार और बेटी विदुषी जॉर्जिया में हैं। हिन्दुस्तान से मोबाइल पर बातचीत में उन्होंने बताया कि एयरलाइन कंपनियां आपदा में व्यापार कर रही हैं। 30 हजार रुपए की टिकट सवा दो लाख रूपए में बेची जा रही है। भारतीय दूतावास से भी कोई मदद नहीं मिली है। शशांक अपनी शादी की वर्षगांठ मनाने 16 जून को परिवार सहित जॉर्जिया की राजधानी ति...