मैनपुरी, जून 6 -- मैनपुरी। मैनपुरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ पिट एनडीपीएस की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई को शासन से अनुमति भी मिल गई है। आरोपी आगरा का रहने वाला है और मादक पदार्थों की तस्करी करता है। उसके खिलाफ चार मादक पदार्थों की तस्करी के मुकदमे अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी और छत्तीसगढ़ में दर्ज हैं। यह कार्रवाई होने के बाद आरोपी एक वर्ष तक जेल में ही रहेगा। एनएसए की तर्ज पर ये कार्रवाई पुलिस ने शुरू की है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर नीरज उर्फ नीरू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम चांदी बरबर थाना कागरौल जनपद आगरा हाल पता 108 विनय नगर बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा के विरुद्ध पिट एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.