लखनऊ, जनवरी 7 -- काकोरी। काकोरी के आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी काकोरी भेजा गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि लखनऊ से आगरा जाते समय आगरा एक्सप्रेस वे पर रेवरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में राजस्थान के राजौर निवासी ट्रक चालक रामवीर सिंह (30) और राजस्थान के करौली निवासी खलासी नरेश माली घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी काकोरी भेजा गया था। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...