कार्यालय संवाददाता, मार्च 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा आएंगे। वह यहां तीन घंटे तक रहेंगे। सीएम दोपहर 12 बजे राजकीय वायुयान से गोरखपुर से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से राजामंडी स्थित सिद्ध श्री दरियानाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां शंखाढाल कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:20 बजे जीआईसी मैदान के लिए रवाना होंगे। यहां राज्य सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आज शहर की यातायात व्यवस्था में पुलिस ने बदलाव किया है। सुबह 8 बजे से मुख्यमंत्री के आगरा से रवाना होने तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे से सुभाष पार्क या नालबंद तिराहे से कोई भी वाहन कोठी मीना बाजार व शाहगंज की ओर नहीं जाएगा। सभी वाहन कलक्ट्रेट त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.