अलीगढ़, जनवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आगरा-अलीगढ़ मंडल में संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों के स्थलीय पर्यवेक्षण व समीक्षा के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार 17 से 19 जनवरी के मध्य दोनों मंडलों में क्रॉस निरीक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसमें आगरा मंडल की टीम अलीगढ़ मंडल की स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करेगी, जबकि अलीगढ़ मंडल की टीम आगरा मंडल में जाकर निरीक्षण कार्य संपादित करेगी। निर्देशों के तहत आगरा मंडल द्वारा अलीगढ़ मंडल के चार जनपदों के 48 ब्लॉकों में स्थित स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय पर्यवेक्षण किया जाएगा। वहीं, अलीगढ़ मंडल की टीम आगरा मंडल के चार जनपदों के 54 ब्लॉकों की स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित योज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.