लखनऊ, जनवरी 8 -- यूपी में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी और कोहरे को देखते हुए प्रदेश के कई स्कूलों में डीएम की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जिससे छात्रों ने राहत और उनके अभिावकों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को लखनऊ, औरैया, झांसी, आगरा, कानपुर और सीतापुर में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश जारी हुआ है। हालांकि लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर में 12वीं तक और प्रयागराज में आठवीं तक स्कूलों को डीएम ने पहले ही छुट्टियां बोल दी हैं। आदेश के अनुसार डीएम ने औरैया में आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक और सीतापुर में 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा आगरा में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। इसी तरह सर्दी को देखते हुए मथुरा में भी 12वीं तक के स्कूलों की...