रांची, सितम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। मेकॉन और सेल की बंगाली सांस्कृतिक संस्था मजलिस की ओर से महालया पर रविवार को देवी पक्ष का स्वागत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। श्यामली स्थित मेकॉन कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया और कलाकारों के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम की शुरुआत देवी दुर्गा को समर्पित गीतों से हुई। कलाकारों ने समूह गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी। अपरूपा चौधरी के नेतृत्व में प्रस्तुत- या चंडी, बाजलो तोमार आलोर बेनु... जैसे आगमनी गान और सुमेधा सेनगुप्ता के निर्देशन में नृत्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद अमृता चटर्जी के निर्देशन में- बोलो बोलो दुर्गा एलो..., समूह गीत और गर्गी घोषाल के निर्देशन में- आगमनीर कविता: शिउली फूल, का पाठ हुआ। पौलोमी रॉय चौधरी, ...