सुल्तानपुर, सितम्बर 18 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में चार दिन के भीतर एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। बीते रविवार को आग से झुलस कर हुई पिता की मौत के बाद गुरूवार की सुबह इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनाक्रम के अनुसार, बीते रविवार की रात आगजनी में मुन्नरलाल सरोज (70) की जलकर मौत हुई थी। उस मामले में मृतक की पुत्रवधू केवला देवी ने पट्टीदार विजय कुमार को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से मृतक के इकलौते बेटे जमुना प्रसाद (35) का मोबाइल बंद था और उसका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पिता की मौत के दिन ही वह दिल्ली चला गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.