बेगुसराय, मार्च 29 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लाखो थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव में शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने नल जल योजना के तहत रखी गई एसडीपी प्लास्टिक पाइप में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इससे पाइप धू-धूकर जल कर राख हो गयी। आगजनी की इस घटना में एक बाइक भी राख हो गयी। आगजनी के बाद आग की लपेटें इतनी तेज थी कि आसपास के पेड़ पौधे भी झुलस गये। अगल-बगल के दर्जनों घर की खिडकियां व किवाड़ प्रभावित हुए। आग की लपटें देख ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान किसी की एक न चली। रात के अंधेरे होने के कारण अधिक संख्या में ग्रामीण भी नहीं पहुंच सके। इससे पाइप जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर संवेदक मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उनके सामने पाइप जल रही थी व लोग मूकदर्शक बने थे। मुकेश कुमार ने बताया कि साढ़े 17 लाख रुपए की पाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.