जौनपुर, जनवरी 9 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मरिकपुर ग्राम सभा में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक महिला का मढ़हा और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने गांव के ही दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मरिकपुर निवासी मुन्नी पत्नी संतोष ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की रात उनके पंपिंग सेट पर बने मढ़हे में आग लग गई, जिससे मढ़हा पूरी तरह जल गया। मढ़हे में रखा स्टेबलाइजर, पंखा, स्टार्टर, पाइप, केबल तथा लगभग 3500 रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। पीड़िता के अनुसार आग लगने की सूचना फोन के माध्यम से मिलने पर जब वह रात में मौके पर पहुंची तो मढ़हा धू-धू कर जल रहा था। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने धमकी दी थी कि तुम्हा...