पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के जगैली पंचायत के ओड़िया गांव में आग लगने से तीन परिवार का घर जलकर खाक हो गया। इस संबंध में बताया गया कि गत रात दो बजे के आसपास आग लगने से तीन परिवार का घर जल गया। अग्नि पीड़ित भोला खान,फिरोज खान एवं बदरुद्दीन खान ने बताया कि गत रात दो बजे के आसपास आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी। आग की लपटें घर में रखे सभी सामान को जलाकर राख कर दिया। धान, चावल, बिछावन, चौकी आदि कई सामान जलकर राख हो गये। इस संबंध में मुखिया शबनम आरा ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। प्रखंड प्रमुख शहनवाज आलम, पंचायत समिति सदस्य गुड्डू आलम,आरिफ आलम,असलम आलम ने अग्नि पीड़ितों को अतिशीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...