धनबाद, जनवरी 12 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। मधुबन के सोनानगर कुटकुटिया पट्टी में तीन दिन पूर्व बिजली तार गिरने के बाद शॉर्ट शर्किट के कारण बस्ती के कई घरों में हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को विधायक शत्रुघ्न महतो पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक श्री महतो से शॉर्टशर्किट में हुए नुकसान की भरपाई करवाने तथा बस्ती के रास्ते हो रहे अवैध कोयले की ट्रांसपोर्टिंग पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। विधायक ने बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह से मोबाइल पर बात कर मामले की जांच पड़ताल करवाकर ग्रामीणों की समस्या समाधान करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.