लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय किसान मंच ने राजधानी लखनऊ, कानपुर देहात, बरेली, हरदोई और सिद्धार्थनगर समेत प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में असमय बारिश और आगजनी की घटनाओं से किसानों को हुए भारी नुकसान के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने बताया कि तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे सैकड़ों किसानों की सालभर की मेहनत और उम्मीदें दोनों स्वाहा हो गईं। इस दोहरी आपदा ने किसानों को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है, लिहाजा प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के लिए समुचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। जिससे वे संकट से उबर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.