देहरादून, दिसम्बर 2 -- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, ग्रेज्युटी, पेंशन भविष्य निधि और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरने में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ने परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास अपने ...