नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के दंत विज्ञान संकाय द्वारा मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने लिए सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में शिविर आयोजित किया गया। आगंतुकों को मुफ्त दंत परामर्श दिया गया। टीम ने नियमित दंत जांच के महत्व और ब्रश करने की सही तकनीक के बारे में बताया। डीन डॉ. हेमंत ने कहा कि अगर मुंह ही साफ नहीं रहेगा तो स्वास्थ्य संबंधी अलग-अलग तरह की दिक्कतें हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...