पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी स्वीटी सहरावत ने मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान थानावार अपराध के डाटा का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही कांडों के निष्पादन, खासकर वांछितों की गिरफ्तारी, वारंटों एवं कुर्की- जब्ती के ससमय तामिला का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया। इसके अलावा घटित अपराध का ससमय अनुसंधान पूरा करते हुए न्यायालय में पुलिस रिपोर्ट समर्पित करने के लिए कहा गया। आगंतुकों के साथ शालीनता से पेश आने के लिए सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान जिले में घटित चोरी एवं छिनतई की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग पर खास फोकस रहा। साथ ही थाना स्तर पर चोरी, छिनतई, एनडीपीएस एक्ट, लूट आदि की घटना में शामिल रहे पूर्व के अपराधियों एवं हाल में बेल पर जेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.