नई दिल्ली, मार्च 18 -- एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की लाइफ कितनी होती है? ये ऐसा सवाल है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ज्यादातर लोगों के दिमाग में आता है। क्योंकि इलेक्ट्रिक स्कूटर से होने वाली बचत और उसके लिए नई बैटरी पर होने वाला खर्च ही आपकी असली बचत तय करता है। दरअसल, इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी को इस तरह बनाया जाता है कि वह कई सालों तक बिना किसी परेशानी के साथ काम करें। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम ऑयन का उपयोग कर बैटरी को बनाया जाता है, जिससे इनकी उम्र काफी ज्यादा हो जाती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बैटरी की लाइफ 5 साल से ज्यादा होती है। 80000 Km तक की वारंटीदेश में मिलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बैटरी को कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं। इन पर कंपनियों की तरफ से बैटरी पर वारंटी भी दी जाती है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्...