गंगापार, फरवरी 8 -- लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों व कर्मचारियों की मनमानी से क्षेत्र की कई सड़कों को बुरा हाल है, इन सड़कों से गुजरने वाले यात्री हिचकोले खाते हुए चलते हैं। कुछ इसी तरह का हाल परानीपुर डोरवा सोंराव मार्ग का है, जहां की पटरियों पर अतिक्रमण है,डोरवा गांव के सामने सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है, सड़क पर बिछाई गई, इस गिट्टी पर फिसल कर लोग अक्सर गिर रहे हैं। गांव के विश्वभंर पटेल ने बताया कि माह भर पहले दुर्गावती इंटर नेशनल स्कूल जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जब पहुंचे थे, उस समय सड़क को आनन-फानन में बनवा दिया गया, लेकिन डोरवा गांव के सामने छोड़ दिया गया। जिसे कई बार शिकायत के बाद ध्यान नहीं दिया गया। उधर डुहिया से परानीपुर गंगाघाट तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क के बीच गहरे गढ्ढे बन गए हैं, इन गढ्ढों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.