कानपुर, जनवरी 31 -- जिले में धान खरीद के मामले में इस बार क्रय केंद्रों में जमकर खेल हुआ। पंजीकरण कराने वाले आधे किसानों से जहां धान की खरीद नहीं हो सकी। वहीं कड़ाके की सर्दी में ट्रालियों पर धान लादकर क्रय केंद्रों पर किसान अपनी तौल के इंतजार में डेरा डाले रहे। परेशान किसानों का धान व्यापारियों ने खरीद कर महज चंद पैसों का लालच देकर उनके कागज लगाकर भुगतान करा लिया। विभाग के खरीद के आंकड़े खुद भी आखिरी दिनों में आई तेजी से इसकी गवाही दे रहे है। किसानों के हितैषी होने और उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने का सरकार दावा कर रही है,लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है। जिले में इस साल 2369 रुपये प्रति कंुतल की दर से किसानों से 68000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए पांच एंजेंसियों के 56 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान बिक्री के लिए इस बार जिले के 19571...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.