नई दिल्ली, फरवरी 24 -- रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे चतरा में क्रैश हो गई। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि एयर एंबुलेंस क्रैश होकर सिमरिया के जंगल में गिरी है। वहीं रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विमान में चालक दल समेत सात लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक रांची से रेड बर्ड एविएशन की एयर एंबुलेंस ने सोमवार की देर शाम 7:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सूचना के अनुसार, रात करीब 7.34 बजे इस फ्लाइट का संपर्क एटीसी से टूट गया। उसके बाद सिमरिया की कसारी पंचायत में चरकी टोंगरी स्थित करमटांड़ जंगल में विमान के क्रैश होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर दिया। डीजीसीए के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.