चाईबासा, फरवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन का परचा दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन का परचा दाखिल किया। अंतिम दिन तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 21 वार्ड पार्षद के लिए 117 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में फैयाज खान के बाद उनकी पत्नी रूही खातून भी शामिल हैं । फैयाज खान ने मंगलवार को और रूही खातून ने बुधवार को नामांकन किया है । भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकेश कुमार ने भी नामांकन का परचा दाखिल किया । वह काली मंदिर में पूजा अर्चना करने के नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन नीला नाग इव अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे थे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राधा मोहन बनर्जी ने रैली निकालकर नाम...