लोहरदगा, फरवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड की सबसे पुराना नगर पालिका में नगर निकाय चुनाव- 2026 के नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए छह और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें एक महिला भी शामिल है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए जिन लोगों ने नामांकन दाखिल किया है उनमें विशाल डुंगडुंग,लक्ष्मी नारायण भगत, आरती उरांव, रामलाल उरांव, राजेंद्र लोहार और विलियम कुजूर शामिल हैं। सभी प्रत्याशी नामांकन के लिए समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे। वार्ड पार्षद के लिए वार्ड एक से तबस्सुम नाज, वार्ड 02 से साफिया शबनम, वार्ड 03 से चंदा देवी, वार्ड 04 से सरस्वती देवी और सिंधु देवी, वार्ड 05 से राजकमल फ्रेडी एक्का और प्रवीण लकड़ा, वार्ड 06 से मनोज सोन तिर्की, वार्ड सात से सरिता गुप्ता, सुमन कुमारी, शीला देवी, वार्ड आठ से अहमद अली, ...