गंगापार, दिसम्बर 19 -- मऊआइमा टाउन एरिया में लंबे समय से की जा रही मांग के बाद आखिरकार खतौनी बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य 1984 से गायब महत्वपूर्ण अभिलेखों को फिर से तैयार करने के लिए किया जा रहा है। इससे भूमि मालिकों को उनका अधिकार दिलाने में मदद मिलेगी। खबर को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए तहसील प्रशासन ने कार्य शुरू किया है। मऊआइमा टाउन एरिया की खतौनी वर्ष 1984 से गायब थी। भू-माफिया इस बात का खूब फायदा उठाते थे। नगर पंचायत के पूरे मियां जी निवासी नज़मुल आरफीन ने 15 वर्ष पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर खतौनी बनाने की मांग की थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कई बार बैठक हुई, कमेटियां बनीं, लोगों ने कई बार मांग उठाई लेकिन कार्य शुरू नहीं। आमजन से जुड़ी समस्या को देखते हुए आपके अ...