सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। आखिरकार पार्षदों के गोलबंद व अधिक संख्या में संगठित रहने पर मेयर वार्ड के पार्षदों के लिए लैपटॉप क्रय के मामले में झुकती नजर आ रही है। जहां मेयर रौनक जहां परवेज ने खुद नगर आयुक्त को लैपटॉप क्रय को लेकर जेम-पोर्टल पर डाले गए निविदा के निस्तारण के लिए निविदा निस्तारण समिति की बैठक बुलाने का आदेश दिया है। मेयर के आदेश पर नगर आयुक्त ने पुन: लैपटॉप क्रय के लिए जेम-पोर्टल पर डाले गए निविदा निस्तारण के लिए 10 मार्य 2025 सोमवार को क्रय -सह- निविदा निस्तारण समिति की बैठक बुलायी है। जहां बैठक में नियत समय पर उपस्थित होने के लिए मेयर, उपमेयर सशक्त समेत निस्तारण समिति के अन्य सभी सदस्यों को पत्र लिखा गया है। ज्ञात हो कि बीते माह में लैपटॉप क्रय को लेकर मेयर के आदेश पर दो दिन क्रय-सह-निविदा निस्तारण समिति की बैठक स्थगित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.