सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- देवबंद, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव बिलासपुर से गांव शिवपुर तक पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण के साथ जलनिकासी के लिए दोनों ओर बनाए जाने वाले नाले के निर्माण न होने से ग्रामीण नाराज है। शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा कर डीएम को ज्ञापन भेज सड़क की गुणवत्ता और नाला निर्माण कराए जाने की मांग की। क्षेत्र के गांव बिलासपुर के ग्रामीणों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्माणाधीन मार्ग का कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और जेई मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण कुलदीप सिंह, सुशील सैनी बाबूराम, शिवकुमार, देशराज सैनी, पवन कुमार और सतपाल आदि ने डीएम को ज्ञापन भेजकर बताया कि बिलासपुर गांव से शिवपुर तक पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण करा रहा है...