पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पौराणिक कथावाचिका देवी कृष्णप्रिया ने को कहा कि भगवान परशुराम ने आक्रोश का सकारात्मक उपयोग सिखाए हैं। सही जगह पर आक्रोश को व्यक्त नहीं करने के कारण ही भारत जैसा महान देश 1000 साल तक गुलामी को झेलने को विवश हुआ। वर्तमान युग में जब भारत चुनौतियों के बीच से आगे बढ़ रहा है, उस कालखंड में भगवान परशुराम की शिक्षा काफी प्रासंगिक हो जाती है। पलामू जिला मुख्यालस सिटी मेदिनीनगर सिटी के रेड़मा मोहल्ला में श्रद्धालुओं के सहयोग से बनाया गया भगवान परशुराम मंदिर आम भारतीयों तक उनकी शिक्षा को पहुंचाने में मददगार बनेगा। वे भगवान परशुराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में प्रवचन करने पहुंची हैं। मेदिनीनगर में बुधवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में देवी कृष्णप्रिया ने कहा झारखंड में शास्त्रीय तरीके से परशुराम भ...