घाटशिला, अगस्त 26 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह की बड़ाखुर्शी पंचायत के बांधडीह में फ्लाई ऐश और स्लैग के पानी से खेत बर्बाद होने का आरोप किसानों ने लगाया है। किसानों ने कहा कि लगभग 2-3 फीट खेतों में फ्लाई ऐश भर गया है। जिसके कारण धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है। इससे किसानों में आकोश है। इस संबंध में किसान नंदी महतो ने बताया कि लगभग एक बीघा जमीन पर धान की खेती की थी। स्लैग से पूरा धान बर्बाद हो गया है, इसके साथ ही साथ लगभग 2-3 फीट धान खेत में स्लैग भर गया। उसने कहा कि 10-15 हजार रुपए खर्च कर धान की खेती की थी, जो पूरी तरह बर्बाद हो गया। इसके साथ ही साथ खेत भी बर्बाद हो गया। इस धान से सालभर का चावल मिलता था। स्लैग पानी का रिसाव को देखते हुए नंदी महतो और राजेश महतो ने कुछ जमीन पर खेती नहीं किया। इधर, स्लैग युक्त पानी राजेश महतो, सोनू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.