बुलंदशहर, मई 16 -- भारतीय सेना की जांबाज कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी किए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का कलक्ट्रेट के गेट पर पुतला दहन किया। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष रवि लोधी, नरेंद्र चौधरी, सुभाष गांधी, मुनीर अकबर, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, डॉ. एसडी शर्मा, नाफे अंसारी, किशन सिंह चौधरी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, देव शर्मा, आरिफ कुरैशी, कैफी फैसल, धर्मेन्द्र महावर, मुन्ना ठाकुर, खुशनसीब चौधरी, राहुल शर्मा, दिलासा अहमद, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.