आजमगढ़, जनवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। संग्रह अमीनों ने सदर तहसील पर मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अमीन सुरेश उपाध्याय के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले सदर तहसील सदर में एक दिवसीय हड़ताल पर रहते हुए धरना दिया। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष दीनदयाल बौद्ध, मंत्री कमलेश प्रजापति, संग्रह अमीन तहसील सदर के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह आदि ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संग्रह अमीन सुरेश उपाध्याय 17 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे गायब हो गए थे। जिसकी सूचना शासन व प्रशासन को दी गई, प्रशासनिक लापरवाही से अमीन की हत्या हुई। जिसका शव और बाइक 20 जनवरी की शाम साढ़े पांच बजे बसपा कार्यालय के पीछे नरौली से बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज होने की बावजूद अभी तक आरोपियों क...