चंदौली, मार्च 20 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला नसीरपुर चट्टी के पास शराब की दुकान आवंटित होने से आक्रोशित महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ कर जमकर बवाल काटा। लाठी डंडा लेकर पहुंची महिलाओं ने चंदौली-कैली मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। शराब के पाउच को भी सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान शराब की दुकान हटाए जाने की मांग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही शीघ्र शराब की दुकान हटाए जाने का भरोसा दिया। महिलाओं का आरोप है कि बसिला नसीरपुर चट्टी पर देशी शराब की दुकान कई साल से चल रही है। इससे यहां शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा होने लगता है। गांव के आधा दर्जन के करीब शराबी नशे में धुत होकर उत्पात मचाते हैं। घर पर पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट एवं उनका उत्पीड़न करते रहते हैं। इस रास्ते से प्रतिदिन विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.