गिरडीह, जनवरी 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पदनिया-मधुपुर मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह गांव के समीप सोमवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद सिंह है। घायल व्यक्ति उक्त गांव निवासी 21 वर्षीय हुकुम सिंह उर्फ छोटन सिंह है। घटना के बाद अहिल्यापुर पुलिस की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था। वर्तमान समय में घायल व्यक्ति का इलाज धनबाद के एक अस्पताल में जारी है। सोमवार को मिले आश्वासन के अनुसार घायल युवक के इलाज का मुआवजा नहीं मिलने पर घायल और मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। मृतक विनोद सिंह का शव मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजन शव को लेकर गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित नारायणपुर और अह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.