रुडकी, जनवरी 28 -- इमलीखेड़ा की एक कंपनी की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। एक कंपनी से निकलने वाले जहरीले और गंदे पानी के कारण माजरी, बेडपुर और इमलीखेड़ा गांव के किसानों की करीब 500 बीघा गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इससे आक्रोशित दर्जनों किसानों ने कंपनी के गेट पर नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...