बेगुसराय, जनवरी 9 -- बीहट, निज संवाददाता। जिले के सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का फिटनेस पटना में बनेगा। भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आदेश से वाहनों की फिटनेस जांच के लिए पटना एटीएस से टैग कर दिया गया है। आदेश के आलोक में बेगूसराय परिवहन कार्यालय से फिटनेस जारी करने पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश से बेगूसराय के व्यवसायिक वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। बेगूसराय जिला ट्र ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष रामनारायण सिंह, उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह, रामइकबाल, रंजीत कुमार, विकास कुमार, मुकुंद कुमार, अमित कुमार ने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव समेत अन्य संबंधित विभाग के मंत्री व अधिकारी को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस आदेश से बेगूसराय के व्यावसायिक वाहन मालिकों को काफी परेशानी हो रही है। बेगूसराय बस वाहन संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.