बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते कुत्ते आक्रामक होकर लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। जनवरी से अब तक 2904 लोग कुत्ते काटने पर जिला अस्पताल एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। कुत्ते ज्यादातर बच्चों को काट रहे हैं। ऐसे में लोग आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद भी गांवों में अभियान नहीं चलाया जा रहा है। न्यायालय ने आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में डालने के निर्देश को जिले में अमल नहीं किया जा रहा है। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। बीते दिसंबर माह में जिले में 2923 लोगों को कुत्तों ने काटा था। इन घायलों को जिला अस्पताल व सीएचसी में एंटी रैबीज की डोज दी गई थी। जनवरी में सिर्फ जिला अस्पताल में 2563 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.