मथुरा, दिसम्बर 6 -- धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारीयों ने छह दिसम्बर को शौर्य दिवस पर अपने-अपने घर एवं आश्रमों में भगवान श्रीराम की पूजा तथा भगवान श्रीशिव शंकर का रुद्राभिषेक किया और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर जल्द ही शाही मस्जिद के स्थान पर भव्य मंदिर बनने की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखना सनातन समाज का अपमान है। किसी आक्रांता के नाम पर अब कोई और मस्जिद स्वीकार नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि मथुरा में भी जल्द भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण होगा। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि उम्मीद है कि अदालत का फैसला श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.