प्रयागराज, अप्रैल 5 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) की कार्यकारिणी सभा की बैठक प्रो. उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में शनिवार हुई। इसमें आक्टा की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों का चयन हुआ। सीएमपी डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. संजय सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया। सीएमपी के रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. मृदुला त्रिपाठी और एसएस खन्ना महाविद्यालय के संगीत विभाग की डॉ. रेखा रानी सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त की गईं। चुनाव सीएमपी महाविद्यालय में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.