बेगुसराय, फरवरी 6 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के आकोपुर में यज्ञ की तैयारी जोरों पर चल रही है। पिछले एक महीने से तैयारी चल रही है। इसे लेकर प्रत्येक दिन बैठक का भी सिलसिला शुरू है। इस दौरान गोपालपुर के मुखिया आलोक ललन भारती ने बताया कि नौ फ़रवरी को कुमारी कन्याओ के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दस फ़रवरी के प्रातः से श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारंम होगा जिसकी पूर्णाहुति 19 फरवरी को होगी। 10 फरवरी से जगत गुरु श्री रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंम होने जा रहा है। तीन बजे से शाम सात बजे तक कथावाचन होगा। मौके पर प्रेम कुमार मिश्र, विनय कुमार मिश्र, अजीत कुमार मिश्र, बिपिन कुमार मिश्र, राहुल कुमार, रामकुमार मिश्र, रामवशिष्ट मिश्रा, सुरेन्द्र शर्मा, उमेश साह, परमेश्वर साह...