बेगुसराय, फरवरी 19 -- बेगूसराय। चेरिबरियारपुर प्रखंड के आकोपुर श्रीभैरव स्थान में नौ दिनों से चल रहे नवाह सह राम कथा महायज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। कथावाचक गुप्तेश्वर जी महाराज ने राम कथा का सार बताते हुए कहा कि भगवान राम को मनुष्य को अपने जीवन में समाहित करने से ही मोक्ष का प्राप्ति संभव है। वहीं, बूढ़ी गंडक में सीता राम नाम महायज्ञ के कलश का विसर्जन किया गया। साथ ही, कुवांरी कन्याओं को भोजन करा कराया गया। यज्ञ समिति के सदस्य प्रेम कुमार मिश्र, रामवशिष्ठ मिश्र, अजीत कुमार, राम सुभग मिश्र, राहुल कुमार, रामाधार मिश्र, सुरेन्द्र शर्मा आदि ने बताया कि नौ दिनों तक लगातार चले महायज्ञ का विधिपूर्वक वैदिक परंपरा के अनुसार समापन हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...