मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- एसएमएस वैध जी स्कूल में पढ़ने वाली पांच वर्षीय ठाकुर आकृति सिंह ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बिलारी और विद्यालय का नाम रोशन किया है। सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुहासिनी सिंह ठाकुर आकृति सिंह पुत्री ठाकुर संजीव सिंह निवासी साहू कुंज कॉलोनी बिलारी को तिलक और पुष्प बरसाकर सम्मानित किया। माता-पिता को शुभकामनाएं दी। बरेली में ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बिलारी ताइक्वांडो अकादमी के साथ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार के वर्गों में जीतकर पदको पर कब्जा किया, जिसमें बालिका आकृति सिंह ने 18 किलोग्राम कैटगरी में स्वर्ण पदक जीता। वेदांत सिंह ने 27 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। ...