दरभंगा, जून 29 -- पटना/दरभंगा, हिटी। आगामी एक जुलाई से आकासा एयर की मुंबई-दरभंगा-मुंबई रूट पर नई उड़ान सेवा शुरू हो रही है। यह मुंबई-दरभंगा-मुंबई मार्ग पर रोज आएगी और जाएगी। 180 सीटों वाले इस विमान की सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की हैं। पहली जुलाई को इसका आरंभिक किराया मुंबई से दरभंगा और दरभंगा से मुंबई का करीब पांच हजार रुपए है। अब तक मुंबई-दरभंगा-मुंबई के बीच स्पाइसजेट व इंडिगो की ही उड़ान उपलब्ध थी। अब आकासा के आने से यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा। नई विमान सेवा से एक तो यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा, वहीं दोनों तीनों कंपनियों के बीच किराये की प्रतिस्पद्र्धा बढ़ेगी। अभी दरभंगा से कुल सात जोड़ी विमानों की आवाजाही हो रही है। इनमें दिल्ली के लिए तीन, मुंबई के लिए दो तथा कोलकाता व हैदराबाद के लिए दरभंगा से एक-एक जोड़ी फ्लाइट है। इनमें आठ इंडिगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.