विकासनगर, जनवरी 1 -- महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर के छात्र आकाश नेगी का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता सात से 11 जनवरी तक बयाराम तेलंगाना में आयोजित होगी। आकाश नेगी उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि कॉलेज में प्रतिदिन खेलकूद प्रतिक्रिया की जाती है। इसीलिए कॉलेज के छात्र ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं। क्रीड़ा प्रभारी कुंवर सिंह राय ने कहा कि कॉलेज से हर वर्ष नए-नए खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है। भारत सिंह चौहान, सरिता सैनी, शूरवीर सिंह तोमर, कुशालानंद पुरोहित, विनतोष गैरोला, चेतन रमोला, सरिता बिजल्वाण, कमल बिष्ट आदि ने आकाश को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...